• Home
  • शिक्षा
  • बक्सर में उच्च शिक्षा का नया सूर्योदय: एक साथ खुले चार नए डिग्री कॉलेज, हजारों विद्यार्थियों के सपनों को मिली उड़ान
Image

बक्सर में उच्च शिक्षा का नया सूर्योदय: एक साथ खुले चार नए डिग्री कॉलेज, हजारों विद्यार्थियों के सपनों को मिली उड़ान

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) जिले के लिए 15 जुलाई 2026 का दिन उच्च शिक्षा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। लंबे इंतजार के बाद जिले के चक्की, चौगाई, केसठ और ब्रह्मपुर प्रखंडों में नवस्थापित चार डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ उत्साह, जनभागीदारी और उल्लास के माहौल में किया गया। इस ऐतिहासिक पहल से अब हजारों विद्यार्थियों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को अपने घर के नजदीक ही स्नातक स्तर की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में एक साथ पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ किया।

इसी कड़ी में बक्सर जिले के चारों नए महाविद्यालयों में भी शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत की गई। जिले का मुख्य उद्घाटन समारोह के.एच.के. प्लस-2 उच्च विद्यालय, केसठ प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उच्च शिक्षा के इस नए अध्याय का शुभारंभ किया। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नए डिग्री कॉलेजों के संचालन से विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेष रूप से छात्राओं की शिक्षा को इससे बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों का सफल आयोजन एवं सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि ये नए महाविद्यालय बक्सर को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएंगे और जिले के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देंगे।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। चार नए डिग्री कॉलेजों की शुरुआत को जिले में शिक्षा के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और मील का पत्थर माना जा रहा है।

Releated Posts

बिहार के स्कूलों में संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तैयारी, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

बक्सर, 25 सितम्बर (विक्रांत) बिहार में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

आंगनबाड़ी के नौनिहालों ने देखी स्कूल की दुनिया, पहली कक्षा में कदम रखने की झिझक होगी दूर

बक्सर, 10 सितम्बर (विक्रांत) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के उद्देश्यों के अनुरूप…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 10, 2026

डीके कॉलेज में बदली तस्वीर: पढ़ाई सुधारने का संकल्प, नैक ए ग्रेड की दौड़ तेज

बक्सर, 17 अगस्त (विक्रांत) वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के द्वितीय महिला डीके कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी…

ByByअशोक अश्क अगस्त 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top