• Home
  • मुख्य समाचार
  • खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
Image

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर को अदालत से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को अदालत ने खान सर उर्फ फैसल खान और उनके दोनों निजी सुरक्षा कर्मियों की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली। कोर्ट के इस फैसले के बाद गिरफ्तारी की आशंका फिलहाल टल गई है। यह मामला जून की शुरुआत में कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ और कथित फायरिंग की घटना से जुड़ा है, जिसने राजधानी में काफी सुर्खियां बटोरी थी। जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान कुछ उपद्रवियों ने खान सर के कोचिंग संस्थान में घुसकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की थी।

इसी दौरान हालात बिगड़ने पर खान सर के निजी सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग करने का आरोप लगा। इस मामले में पुलिस ने फैसल खान के साथ उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सह-आरोपी बनाया था, जिसके बाद तीनों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी थी। गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए खान सर और उनके दोनों सुरक्षा कर्मियों ने अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को सुनाए गए आदेश में कोर्ट ने तीनों को अग्रिम जमानत देते हुए बड़ी राहत प्रदान की।

इससे पहले हुई सुनवाई के बाद खान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार मौआर ने बताया था कि जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण आदेश को सोमवार तक के लिए स्थगित किया गया था। उन्होंने यह भी कहा था कि अंतिम आदेश आने तक अदालत द्वारा प्रदान की गई अंतरिम सुरक्षा प्रभावी रहेगी। वहीं, खान सर की अग्रिम जमानत याचिका के साथ उनके दोनों सुरक्षा गार्डों की नियमित जमानत तथा कोचिंग संस्थान के तीन अन्य कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिका पर भी अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा था। कोर्ट के इस फैसले को मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी मोड़ माना जा रहा है, जबकि अब सभी की निगाहें आगे की न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच पर टिकी हैं।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top