• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार के बच्चों पर सरकार का बड़ा दांव: 13 साल में सात गुना बढ़ा बाल बजट, शिक्षा को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
Image

बिहार के बच्चों पर सरकार का बड़ा दांव: 13 साल में सात गुना बढ़ा बाल बजट, शिक्षा को मिला सबसे बड़ा हिस्सा

पटना, 11 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में सरकार ने बड़ा वित्तीय निवेश किया है। राज्य में वर्ष 2013-14 से शुरू हुई बाल बजट व्यवस्था ने पिछले 13 वर्षों में उल्लेखनीय विस्तार दर्ज किया है। इस अवधि में न केवल कुल बाल बजट सात गुना से अधिक बढ़ा है, बल्कि प्रति बच्चे होने वाला सरकारी खर्च भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार को वित्त विभाग की सचिव (व्यय) रचना पाटिल ने यूनिसेफ और चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (सीएनएलयू) के बाल अधिकार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तकनीकी परामर्श कार्यशाला में दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में बिहार का बाल बजट 7,825 करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 54,878.21 करोड़ रुपये हो गया।

इसी अवधि में राज्य के कुल बजट में बाल-केंद्रित व्यय की हिस्सेदारी में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि प्रति बच्चे होने वाला व्यय सात गुना से भी अधिक बढ़ा है। कार्यशाला में वर्ष 2026-27 के बाल कल्याण बजट की संरचना, वर्गीकरण, आवंटन और व्यय प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बच्चों के हित में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर सुझाव भी दिए।यूनिसेफ बिहार की फील्ड कार्यालय प्रमुख डॉ. मोनिका ओ. निल्सन ने कहा कि बिहार की कुल आबादी का लगभग 48 प्रतिशत, यानी करीब 4.98 करोड़ बच्चे हैं।

ऐसे में राज्य का समग्र और सतत विकास बच्चों पर किए जाने वाले गुणवत्तापूर्ण निवेश पर निर्भर करता है। रचना पाटिल ने बताया कि बाल कल्याण बजट 2026-27 में शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। कुल बाल बजट का 81.56 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभागों के समन्वित प्रयास से ही बाल बजट की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारा जा सकेगा। कार्यशाला में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वित्त विशेषज्ञ और नीति निर्धारकों ने भी भाग लिया।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top