• Home
  • रेलवे
  • 120 की रफ्तार से दौड़ी स्पेशल ट्रेन, बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर सीआरएस की बड़ी परीक्षा सफल
Image

120 की रफ्तार से दौड़ी स्पेशल ट्रेन, बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर सीआरएस की बड़ी परीक्षा सफल

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) पूर्व मध्य रेल की दोहरीकरण परियोजना के तहत नवनिर्मित 9.848 किलोमीटर लंबे बेतिया-मझौलिया रेलखंड का शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), पूर्वी परिमंडल, कोलकाता गुरू प्रकाश ने गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण सफल रहने के बाद इस रेलखंड पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विशेष ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा।

सीआरएस ने बेतिया से मझौलिया तक मोटर ट्रॉली से पूरे रेलखंड का निरीक्षण करते हुए पुल, पुलिया, समपार फाटक, प्वाइंट्स, सिग्नलिंग सिस्टम और पैनल रूम की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का आकलन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद विशेष ट्रेन के माध्यम से 120 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल किया गया।

ट्रायल के दौरान रेल लाइन की मजबूती, सुरक्षा मानकों और परिचालन क्षमता की जांच की गई, जिसमें सभी मानक संतोषजनक पाए गए। इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित निर्माण विभाग एवं समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण और सफल स्पीड ट्रायल के बाद इस रेलखंड पर नियमित परिचालन का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।

Releated Posts

त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बिहार के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर से जयनगर तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

समस्तीपुर, 15 October (हर्षिता “अश्क”) आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top