• Home
  • स्थानीय समाचार
  • 32 साल का इंतजार खत्म: विद्यापतिनगर को मिलेगा अपना प्रखंड भवन, सरकार ने 17.39 करोड़ किए मंजूर
Image

32 साल का इंतजार खत्म: विद्यापतिनगर को मिलेगा अपना प्रखंड भवन, सरकार ने 17.39 करोड़ किए मंजूर

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) तीन दशक से अधिक समय से स्थायी प्रखंड कार्यालय की मांग कर रहे विद्यापतिनगरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय भवन के निर्माण हेतु तीन एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके लिए 17 करोड़ 39 लाख 31 हजार 585 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विभागीय आदेश जारी होते ही वर्षों से लंबित इस महत्वाकांक्षी परियोजना के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ‘भू-अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर तथा पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013’ के तहत पूरी की जाएगी।

स्वीकृत राशि का आवंटन वित्तीय वर्ष 2026-27 में होगा, जबकि राशि की निकासी एवं व्यय की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के अधीन रहेगी।24 जनवरी 1994 को प्रखंड गठन के बाद से ही विद्यापतिनगर में स्थायी कार्यालय भवन का अभाव बना हुआ था। पर्याप्त आधारभूत संरचना नहीं होने से प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते रहे। नए भवन के निर्माण के बाद प्रखंड और अंचल कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे, जिससे आम लोगों को जाति, आय, आवासीय प्रमाणपत्र, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं अधिक सुगमता और पारदर्शिता के साथ मिल सकेंगी। सरकार ने भूमि मूल्यांकन, मुआवजा भुगतान और राशि के उपयोग में सभी वित्तीय एवं कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे विद्यापतिनगर की प्रशासनिक व्यवस्था और क्षेत्रीय विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। अब जिला प्रशासन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Releated Posts

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज,…

मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा

समस्तीपुर, 30 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) अपहरण, अज्ञात युवती का शव, परिवार का मातम, सोशल मीडिया पर वायरल प्रेम…

शादी समारोह में हादसा, मालवाहक गाड़ी की चपेट में आई छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर, 27 जून (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत में शादी समारोह के दौरान हुए…

मोहर्रम से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से दिया सख्त संदेश, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर, 26 जून (मोहम्मद जमशेद) मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top