• Home
  • करियर
  • आईटीआई ने बदली किस्मत: बक्सर के युवाओं ने सरकारी नौकरी पाकर लिखी सफलता की नई इबारत
Image

आईटीआई ने बदली किस्मत: बक्सर के युवाओं ने सरकारी नौकरी पाकर लिखी सफलता की नई इबारत

बक्सर, 01 जुलाई (विक्रांत) सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (गवर्नमेंट आईटीआई) बक्सर के कई युवाओं ने अपनी मेहनत, तकनीकी शिक्षा और आत्मविश्वास के दम पर सफलता की नई मिसाल कायम की है। आज ये प्रशिक्षु रेलवे, आईटीआई और अन्य सरकारी संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत होकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।संस्थान से वेल्डर ट्रेड के सत्र 2015-16 के प्रशिक्षु विनय कुमार गुप्ता और तौसीफ अहमद आज क्रमशः बेगूसराय और सहरसा आईटीआई में अनुदेशक के रूप में कार्यरत हैं। दोनों को लगभग 60 हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है।

वहीं दुर्गेश सिंह और अंकित कुमार केसरी रेलवे में सहायक लोको पायलट बन चुके हैं और करीब 52 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्राप्त कर रहे हैं। इसी तरह अभिषेक कुमार केसरी पटना हाईकोर्ट में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और लगभग 90 हजार रुपये मासिक वेतन पा रहे हैं। वहीं रेखा कुमारी और रुचि कुमारी संस्थान में अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के रूप में सेवाएं देकर अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। गवर्नमेंट आईटीआई बक्सर में वर्तमान में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, प्लंबर, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, फाउंड्रीमैन, ईपीडी और आईसीटीएसएम समेत 12 ट्रेडों में तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है।

यहां छात्रों को तकनीकी दक्षता के साथ अनुशासन, आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक कौशल का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।संस्थान के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने कहा कि इन पूर्व छात्रों की उपलब्धियां साबित करती हैं कि आईटीआई जैसी तकनीकी शिक्षा रोजगार और सम्मानजनक भविष्य का मजबूत आधार है। उप-प्राचार्य सच्ची यादव ने कहा कि ऐसी सफलताएं युवाओं में तकनीकी शिक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाती हैं। वहीं प्लेसमेंट प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस रखते हैं।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top