• Home
  • रेलवे
  • नवादा-पावापुरी रेललाइन को मिली रफ्तार: सैकड़ों प्लॉट होंगे अधिग्रहित, तीन नए स्टेशन से बदलेगी पूरे क्षेत्र की तस्वीर
Image

नवादा-पावापुरी रेललाइन को मिली रफ्तार: सैकड़ों प्लॉट होंगे अधिग्रहित, तीन नए स्टेशन से बदलेगी पूरे क्षेत्र की तस्वीर

नालंदा, 22 जून (अविनाश पांडेय) नवादा-पावापुरी नई रेललाइन परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। रेलवे द्वारा अधिसूचना जारी होते ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है और नालंदा जिले के गिरियक अंचल के कई गांव अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना के दायरे में आ गए हैं। करीब 25.10 किलोमीटर लंबी इस नई रेललाइन के निर्माण से नवादा और नालंदा के बीच आवागमन आसान होने के साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे के सहायक अभियंता शशिकांत पांडेय ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद प्रभावित भूखंडों की सूची जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भेजी जा रही है।

इसके बाद भूमि का मूल्यांकन कर मुआवजा निर्धारण और भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी। रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों ने परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।इस परियोजना के लिए गिरियक अंचल के नौ मौजों की भूमि चिह्नित की गई है। सबसे अधिक पुरी मौजा के 309 और सतौआ मौजा के 189 प्लॉट अधिग्रहण की जद में आए हैं। इसके अलावा दशरथपुर के 141, मरकट्टा के 94, इसुआ के 82, प्यारेपुर के 47, जलालपुर के 28, नसीरपुर के 26 तथा पावा मौजा के 14 प्लॉट प्रभावित होंगे। इससे बड़ी संख्या में भू-स्वामी सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

भूमि अधिग्रहण को लेकर आपत्ति रखने वाले लोगों को भी अवसर दिया जाएगा। अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर प्रभावित व्यक्ति जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के समक्ष लिखित आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। सुनवाई के दौरान भू-स्वामी स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रख सकेंगे। इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रेललाइन पर समाय, आदमपुर और पावापुरी नाम से तीन नए रेलवे स्टेशन विकसित किए जाएंगे। रेललाइन शुरू होने के बाद नवादा सीधे पावापुरी रोड स्टेशन और राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड से जुड़ जाएगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस रेल परियोजना से धार्मिक पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। विशेष रूप से विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पावापुरी तक पहुंच आसान होने से पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और यह परियोजना क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिखेगी।

Releated Posts

त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बिहार के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर से जयनगर तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

समस्तीपुर, 15 October (हर्षिता “अश्क”) आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top