• Home
  • मुख्य समाचार
  • विश्व बैंक की नजर में मुजफ्फरपुर, लेकफ्रंट, रिवरफ्रंट और सेटेलाइट टाउनशिप से बदलेगी शहर की तस्वीर
Image

विश्व बैंक की नजर में मुजफ्फरपुर, लेकफ्रंट, रिवरफ्रंट और सेटेलाइट टाउनशिप से बदलेगी शहर की तस्वीर

मुजफ्फरपुर, 22 जून (संतोष गुप्ता) बिहार शहरी परिवर्तन कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर को आधुनिक, स्वच्छ और पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल तेज हो गई है। विश्व बैंक की टीम ने रविवार को नगर निगम और मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ शहर की विभिन्न प्रस्तावित विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लेकफ्रंट, रिवरफ्रंट और सेटेलाइट टाउनशिप जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की संभावनाओं का आकलन कर शहर के भविष्य के विकास की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

निरीक्षण की शुरुआत सिकंदरपुर लेकफ्रंट से हुई। टीम ने लेक-1 के समीप प्रस्तावित छोटे वाटर पार्क, लेक-2 के मध्य आधुनिक एक्वेरियम, धोबी घाट के पास आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवासीय परिसर, मरीन ड्राइव के निकट वाटर फाउंटेन और लेजर शो सहित कई योजनाओं का जायजा लिया। इसके अलावा झील के जल संरक्षण के लिए वाटर एरेटर तथा करबला रोड पर आर्च ब्रिज निर्माण की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। इसके बाद टीम ने लकड़ीढाही पुल से दादर पुल तक बूढ़ी गंडक नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रस्तावित रिवरफ्रंट परियोजना की व्यवहार्यता पर चर्चा की। वहीं, प्रस्तावित सेटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र का भ्रमण कर भूमि की उपलब्धता, वर्तमान स्थिति और विकास की संभावनाओं की समीक्षा की गई।

नगर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी कंपनी के प्रबंध निदेशक ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा कि लेकफ्रंट, रिवरफ्रंट और सेटेलाइट टाउनशिप जैसी परियोजनाएं मुजफ्फरपुर के समग्र विकास को नई दिशा देंगी। इनके पूरा होने से आधुनिक नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे।निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त स्वरा, सिटी मैनेजर रितेश कुमार, वरीय प्रबंधक (तकनीकी) प्रेम देव शर्मा, मैनेजर शशांक झा, सुभाष पंडित सहित नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के कई अधिकारी मौजूद रहे।गौरतलब है कि बिहार शहरी परिवर्तन कार्यक्रम को विश्व बैंक की लगभग 4,740 करोड़ रुपये की सहायता से लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, जलापूर्ति, सीवरेज और स्वच्छता सेवाओं में सुधार लाना तथा बढ़ते शहरीकरण के दबाव को कम करने के लिए ग्रीनफील्ड एवं सेटेलाइट टाउनशिप का विकास करना है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top