• Home
  • स्थानीय समाचार
  • 24 घंटे गूंजता रहा हरे राम-हरे कृष्ण, भट्टबिगहा में अखंड हरि कीर्तन के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Image

24 घंटे गूंजता रहा हरे राम-हरे कृष्ण, भट्टबिगहा में अखंड हरि कीर्तन के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

नालंदा, 20 जून (अविनाश पांडेय) हिलसा प्रखंड के अरपा पंचायत अंतर्गत भट्टबिगहा गांव स्थित महादेव स्थान मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हो गया। समापन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा गांव “हरे राम, हरे कृष्ण” के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर रखा। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि महादेव स्थान मंदिर में हर वर्ष अखंड हरि कीर्तन का आयोजन क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव की कामना के लिए किया जाता है। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी प्रेम, भाईचारा तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर जुदागी यादव, धर्मराज कुमार, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रसाद, दुलारचंद यादव, भूषण यादव, युगल यादव, पिंटू कुमार, बबलू यादव सहित दर्जनों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top