• Home
  • स्थानीय समाचार
  • कैंसर पीड़ित मां की हिम्मत बना बेटा, डुमरांव के आनंद ने प्रथम प्रयास में पास की सीए की तीनों परीक्षाएं
Image

कैंसर पीड़ित मां की हिम्मत बना बेटा, डुमरांव के आनंद ने प्रथम प्रयास में पास की सीए की तीनों परीक्षाएं

बक्सर, 20 जून (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव नगर ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हरिजी का हाता निवासी आनंद अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की तीनों परीक्षाएं प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) द्वारा घोषित परिणाम में उनकी इस उपलब्धि की व्यापक चर्चा हो रही है।आनंद अग्रवाल, डुमरांव निवासी व्यवसायी संजय कुमार अग्रवाल उर्फ झुना लाल एवं सरिता देवी के इकलौते पुत्र हैं।

उन्होंने वर्ष 2017 में स्थानीय कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली गए और पीजीडीएवी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 2022 में बी.कॉम (प्रतिष्ठा) की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2026 में उन्होंने सीए की अंतिम परीक्षा भी सफलतापूर्वक पास कर ली।आनंद की सफलता का सफर आसान नहीं रहा। उनकी मां सरिता देवी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें सीए की अंतिम परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब डेढ़ वर्ष तक इंतजार करना पड़ा।

कठिन हालात और मानसिक दबाव के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और चुनौतियों को अपनी ताकत बनाकर सफलता का नया इतिहास रच दिया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मोहन गुप्ता ने इस उपलब्धि को डुमरांव ही नहीं, पूरे बक्सर जिले के लिए ऐतिहासिक बताया। वहीं प्रो. कामता लाल ने कहा कि आनंद की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आनंद अग्रवाल ने इसका श्रेय माता सरिता अग्रवाल, पिता संजय अग्रवाल तथा स्वर्गीय दादा मोतीलाल मारवाड़ी के आशीर्वाद और पुण्य प्रताप को दिया।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top