• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार में दूध उत्पादन ने बनाया नया रिकॉर्ड, हर दिन 26 लाख लीटर पहुंचा आंकड़ा
Image

बिहार में दूध उत्पादन ने बनाया नया रिकॉर्ड, हर दिन 26 लाख लीटर पहुंचा आंकड़ा

पटना, 20 जून (पटना डेस्क) बिहार में इस वर्ष दूध उत्पादन ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में प्रतिदिन दूध उत्पादन बढ़कर करीब 26 लाख लीटर पहुंच गया है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा लगभग 22 लाख लीटर प्रतिदिन था। यानी महज एक वर्ष में करीब 4 लाख लीटर प्रतिदिन की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस उपलब्धि ने डेयरी क्षेत्र में नई उम्मीदें जगा दी हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस बार मौसम ने पशुपालकों का भरपूर साथ दिया। गर्मी की शुरुआत में हुई लगातार बारिश से हरे पशुचारे की उपलब्धता बढ़ी, जिससे दुधारू पशुओं को बेहतर पोषण मिला और दूध उत्पादन में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आमतौर पर गर्मी के मौसम में दूध उत्पादन घट जाता है, लेकिन इस बार हालात इसके बिल्कुल उलट रहे।विशेषज्ञों का कहना है कि हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता, संतुलित आहार और अनुकूल मौसम के साथ-साथ पशुओं में किसी बड़ी संक्रामक बीमारी का न फैलना भी उत्पादन बढ़ने का प्रमुख कारण रहा। गाय और भैंसों के स्वस्थ रहने से पशुपालकों को नुकसान नहीं उठाना पड़ा और दूध उत्पादन लगातार बना रहा। हालांकि, पशुधन की संख्या में गिरावट चिंता का विषय बनी हुई है। 20वीं पशुधन गणना 2019 के अनुसार बिहार में 1 करोड़ 53 लाख गाय और 77 लाख भैंस थी।

मार्च 2025 में हुई नई पशु गणना के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार गायों की संख्या घटकर करीब 1 करोड़ 48 लाख रह गई है, जबकि भैंसों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है।इसके बावजूद दूध उत्पादन में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी को विभाग बड़ी उपलब्धि मान रहा है। राज्य में सवा दो करोड़ से अधिक पोल्ट्री भी मौजूद हैं। अधिकारियों का मानना है कि बेहतर पशुपालन प्रबंधन और पोषण व्यवस्था के कारण पशुधन में कमी के बावजूद उत्पादन बढ़ा है। इससे डेयरी उद्योग को मजबूती मिलेगी और लाखों पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Releated Posts

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदलेगा पूरा सिस्टम: अगस्त से होगी पूरी तरह पेपरलेस रजिस्ट्री, फाइलों और लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वाले लाखों लोगों के…

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top