• Home
  • मुख्य समाचार
  • सारण में भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा और ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, छह घायल
Image

सारण में भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा और ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, छह घायल

पटना, 16 जून (पटना डेस्क) सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। परसा-सोनहो मुख्य मार्ग पर जियो पेट्रोल पंप के समीप ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के अरना गांव निवासी मुख्तार वारिस के 23 वर्षीय पुत्र तकबीर वारिस तथा मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय अरमान अली के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान जियो पेट्रोल पंप के पास दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। वहीं सूचना मिलने पर परसा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Releated Posts

चीनी मिल बंद, ओवरब्रिज अधूरा: समस्तीपुर में विकास को लेकर उबाल, 25 अक्टूबर को होगा पदयात्रा आंदोलन

समस्तीपुर, 18 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में विकास की रफ्तार को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद होने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top