• Home
  • Crime
  • मुजफ्फरपुर में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, हथियार लहराते फरार हुए बदमाश
Image

मुजफ्फरपुर में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, हथियार लहराते फरार हुए बदमाश

मुजफ्फरपुर, 16 जून (संतोष गुप्ता) जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसले एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सदर थाना क्षेत्र की कच्ची-पक्की ओपी अंतर्गत सुस्ता माधोपुर चौक पर सोमवार देर शाम बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक की पहचान माधोपुर निवासी 50 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो सुस्ता माधोपुर चौक के समीप आभूषण की दुकान संचालित करते थे।

बताया गया है कि सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई दो गोलियां दीपक कुमार को जा लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गोलीबारी की आवाज सुनते ही चौक पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल व्यवसायी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं स्थानीय लोगों और व्यापारियों का गुस्सा भी फूट पड़ा।

लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।स्वर्ण व्यवसायी की हत्या से स्थानीय स्वर्णकारों और दुकानदारों में भय और रोष का माहौल है। व्यापारियों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस गश्ती व्यवस्था पूरी तरह बेअसर साबित हो रही है, जिसके कारण अपराधी लगातार व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं। इधर, एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी की हत्या की है। अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट के विरोध या पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top