• Home
  • मुख्य समाचार
  • चोरी के शक में भीड़ ने दो युवकों की पीट-पीट कर की हत्या, मलमास मेला क्षेत्र में बढ़ा तनाव
Image

चोरी के शक में भीड़ ने दो युवकों की पीट-पीट कर की हत्या, मलमास मेला क्षेत्र में बढ़ा तनाव

आलंद, 15 जून (अविनाश पांडेय) राजगीर के मलमास मेला क्षेत्र स्थित झुनकिया बाबा मंदिर के पास चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतकों की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय पिंटू पासवान और 18 वर्षीय श्रवण पासवान के रूप में की गई है। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात मलमास मेले के दौरान झुनकिया बाबा मंदिर परिसर के समीप श्रद्धालुओं के लिए पंगत चल रही थी। इसी दौरान दोनों युवक वहां पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने उन्हें चोरी के संदेह में पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही राजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पिंटू पासवान की मां सरोज देवी ने बताया कि उनका पुत्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।

उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।वहीं झुनकिया बाबा मंदिर के महंत एवं अखिल भारतीय महामंडलेश्वर महंत अंतर्यामी शरण ने दावा किया कि मंदिर परिसर में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं हुई थीं, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश था। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों को सुरक्षित अवस्था में पुलिस के हवाले किया गया था तथा मंदिर परिसर के अंदर किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई। इधर, राजगीर एसडीपीओ संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल भेजा गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top