• Home
  • स्थानीय समाचार
  • हुनर और मेधा का हुआ सम्मान: रजा जन सेवा सोसाइटी ने बांटे सर्टिफिकेट, फर्स्ट डिवीजन छात्रों को किया गौरवान्वित
Image

हुनर और मेधा का हुआ सम्मान: रजा जन सेवा सोसाइटी ने बांटे सर्टिफिकेट, फर्स्ट डिवीजन छात्रों को किया गौरवान्वित

समस्तीपुर, 14 जून (मोहम्मद जमशेद) ताजपुर प्रखंड की शाहपुर बघौनी पंचायत स्थित रजा जन सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए, वहीं इंटर एवं ग्रेजुएशन में फर्स्ट डिवीजन से उत्तीर्ण सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला।समारोह को संबोधित करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष मो. शफीउर रजा “चुन्नु बाबू” ने कहा कि वर्तमान दौर में केवल सामान्य शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है।

उन्होंने छात्रों से कहा कि शिक्षा प्राप्त करने में यदि किसी प्रकार की बाधा आती है तो संस्था हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है।मास्टर सरफराज फाजिलपुरी ने कहा कि संस्था की प्राथमिकता कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण और अन्य तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना है, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें और सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें। डॉ. बिस्मिल आरफी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रजा जन सेवा सोसाइटी का यह प्रयास दूरदर्शी सोच का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि 16 जून 2023 को स्थापना के बाद से संस्था ने कम समय में कई उल्लेखनीय सामाजिक और शैक्षणिक कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम में मोहम्मद अरमान, मोहम्मद तौकीर, अजहर फिरोज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रजा जन सेवा सोसाइटी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top