• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार में सौर क्रांति का बिगुल: 2.5 लाख घरों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, नालंदा को भी मिला बड़ा तोहफा
Image

बिहार में सौर क्रांति का बिगुल: 2.5 लाख घरों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, नालंदा को भी मिला बड़ा तोहफा

नालंदा, 14 जून (अविनाश पांडेय) बिहार में ऊर्जा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऊर्जा विभाग की 1,278 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के महाअभियान का शुभारंभ भी किया गया।राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े नालंदा जिले में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, विद्युत विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जीविका दीदियां तथा लाभुक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान हरनौत प्रखंड के छतियाना में 20 एमवीए क्षमता वाले नए विद्युत शक्ति उपकेंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2.5 लाख घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की यह देश की सबसे बड़ी पहल है। इससे बिहार ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ेगा, स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ता अपनी जरूरत की बिजली स्वयं उत्पन्न कर सकेंगे। उन्होंने अतिरिक्त बिजली उत्पादन करने वाले उपभोक्ताओं को वित्तीय लाभ देने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए। मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि नालंदा जिले में पहले चरण में 9,800 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर संयंत्र लगाए जाएंगे।

10 नवंबर 2026 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना पूरी होने पर जिले में लगभग 10 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित हो जाएंगे।कार्यक्रम में नूरसराय प्रखंड के डोहिया गांव की लाभुक रेणु देवी ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए खुशी जाहिर की। वहीं प्रीति देवी, रीना देवी और वैजयंती देवी ने भी योजना को गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान बताया। कार्यक्रम के अंत में जीविका दीदियों ने गांव-गांव जाकर योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Releated Posts

चीनी मिल बंद, ओवरब्रिज अधूरा: समस्तीपुर में विकास को लेकर उबाल, 25 अक्टूबर को होगा पदयात्रा आंदोलन

समस्तीपुर, 18 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में विकास की रफ्तार को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद होने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top