• Home
  • मुख्य समाचार
  • 17-18 जून को लगेगा जनकल्याण महाशिविर, अधिकारियों को मिला अलर्ट मोड में रहने का निर्देश
Image

17-18 जून को लगेगा जनकल्याण महाशिविर, अधिकारियों को मिला अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

समस्तीपुर, 13 जून (हर्षिता “अश्क”) जिले में 17 एवं 18 जून को आयोजित होने वाले सहयोग सह जनकल्याण शिविर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शिविर के सफल संचालन और आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने की।

बैठक के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यह शिविर आम नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। समीक्षा के दौरान शिविर में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, विभागवार जिम्मेदारियों, लाभुकों की पहचान तथा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिविर में आने वाले लोगों को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली इकराम सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों के क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।प्रशासन का मानना है कि यह जनकल्याण शिविर आम लोगों और सरकारी योजनाओं के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है, ताकि शिविर का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top