• Home
  • मुख्य समाचार
  • जल संरक्षण के लिए जलपुत्र का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, हिमाचल में सम्मानित होकर बढ़ाया बक्सर का मान
Image

जल संरक्षण के लिए जलपुत्र का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, हिमाचल में सम्मानित होकर बढ़ाया बक्सर का मान

बक्सर, 13 जून (विक्रांत) प्रतिभा और समर्पण किसी पहचान की मोहताज नहीं होते। इसे एक बार फिर साबित कर दिखाया है डुमरांव नगर के ‘जलपुत्र’ के नाम से प्रसिद्ध युवा समाजसेवी अजय राय ने। जल संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे बक्सर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। विकास फैमिली क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार सह सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान बक्सर जिले से चयनित एकमात्र युवा अजय राय को जल संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। जैसे ही अजय राय के सम्मानित होने की खबर उनके गृह क्षेत्र डुमरांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पहुंची, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाइयों का तांता लगा दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अजय बचपन से ही सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहे हैं और अपनी मिट्टी तथा समाज के लिए कुछ बेहतर करने का जज्बा रखते हैं। यही कारण है कि आज वे युवाओं के लिए प्रेरणा और रोल मॉडल बन चुके हैं।

सम्मान समारोह में सोलन के उप समाहर्ता रजिंद्र वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसार, डाइट प्रधानाध्यापक गीतांजलि कश्यप, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरिराम चंदेल तथा श्रीबाघ सिंह ने संयुक्त रूप से अजय राय को मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद अजय राय ने कहा कि यदि व्यक्ति के इरादे नेक हों और सोच सकारात्मक हो तो जीवन की हर चुनौती आसान हो जाती है। सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। कार्यक्रम में संस्था के सीओ मनोज मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा कुमारी, स्टेट कोऑर्डिनेटर आशा शर्मा समेत देशभर से आए कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top