• Home
  • स्थानीय समाचार
  • रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवक को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जलाए टायर
Image

रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवक को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जलाए टायर

समस्तीपुर, 12 जून (मोहम्मद जमशेद) विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत निवासी युवक ईशांत कुमार उर्फ छोटू के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। युवक की शीघ्र बरामदगी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बंगराहा-दलसिंहसराय मुख्य मार्ग को बंगराहा चौक के समीप जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक बुधवार शाम से लापता है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

इससे पूरे गांव में चिंता और अनहोनी की आशंका का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने युवक के अपहरण की आशंका जताते हुए नामजद आरोपितों से सख्ती से पूछताछ करने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, युवक के पिता रामप्रीत राय ने विद्यापतिनगर थाने में आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों पर साजिश के तहत पुत्र को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा हत्या की नीयत से गायब करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि 10 जून की शाम मोबाइल फोन पर बुलाए जाने के बाद ईशांत घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा युवक की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि युवक की बरामदगी नहीं होने से ग्रामीणों में अब भी भारी आक्रोश व्याप्त है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top