• Home
  • मुख्य समाचार
  • कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान पर मंथन, जिलाध्यक्षों को मिला मिशन मोड में जुटने का निर्देश
Image

कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान पर मंथन, जिलाध्यक्षों को मिला मिशन मोड में जुटने का निर्देश

पटना, 07 जून (अविनाश कुमार) बिहार कांग्रेस ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर बड़ा मंथन शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाध्यक्षों के कामकाज का मूल्यांकन करने के साथ-साथ संगठन विस्तार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जिलाध्यक्षों से संगठन सृजन अभियान की प्रगति की जानकारी ली।

साथ ही आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जिलाध्यक्षों से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि प्रत्येक जिले की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संगठन सृजन अभियान को तेजी से पूरा करने के लिए आवश्यक सुझाव लिए गए।

उन्होंने कहा कि अभियान पूर्ण होने के बाद विभिन्न सांगठनिक पदों की घोषणा की जाएगी, जिससे पार्टी ढांचे को और मजबूती मिलेगी। बैठक को संबोधित करते हुए विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने जिलाध्यक्षों से आम जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।बैठक का संचालन मिन्नत रहमानी ने किया। इस अवसर पर पप्पू यादव, शाहनवाज आलम, डॉ. शकील अहमद खान, तौकीर आलम, जितेंद्र गुप्ता, कपिलदेव प्रसाद यादव, मो. कमरुल होदा सहित सभी जिलाध्यक्ष, कनेक्ट सेंटर के सदस्य और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top