• Home
  • खेल
  • खेल क्रांति की ओर बिहार: ओलंपिक स्तर की सुविधाओं का ऐलान, खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान और नौकरी
Image

खेल क्रांति की ओर बिहार: ओलंपिक स्तर की सुविधाओं का ऐलान, खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान और नौकरी

पटना, 06 जून (अविनाश कुमार) बिहार में खेलों के क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर की खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि बिहार के खिलाड़ी वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए और खेल अवसंरचना के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है, वहीं “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत उन्हें सरकारी नौकरी देकर प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विकास चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।बैठक में मुख्यमंत्री ने राजगीर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का कार्य 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही पटना के डुमरी खेल परिसर में विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम विकसित करने की योजना पर भी बल दिया। उन्होंने पटना स्थित मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने और इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड तथा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की 8,053 ग्राम पंचायतों में से 4,700 पंचायतों में 5,266 खेल मैदानों का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष खेल मैदानों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिला स्तरीय खेल भवन-सह-व्यायामशालाओं और प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों के निर्माण को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने पंचायत स्तर पर नियमित खेल उत्सव और प्रतियोगिताएं आयोजित करने, पंचायत खेल क्लबों को सक्रिय बनाने तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने की रणनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, आधुनिक खेल उपकरण, गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

बक्सर में खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम शुरू, SGFI प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) जिले में खेल प्रतिभाओं के लिए तीन दिवसीय महासंग्राम का मंगलवार को आगाज हुआ।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

पटेल मैदान में दौड़ा जोश, स्कूल खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

समस्तीपुर, 29 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान पर मंगलवार सुबह खिलाड़ियों ने जैसे ही फर्राटा भरा, तालियों की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

बीएयू में खेलों का दिखा जुनून: कैरम से वॉकथॉन तक मैदान में उतरे छात्र-कर्मचारी, फिटनेस का दिया दमदार संदेश

बक्सर, 01 सितंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 का तीन दिवसीय समारोह खेल…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 1, 2026

डुमरांव में कबड्डी का महासंग्राम: 32 टीमों के दमदार मुकाबलों से गूंजा मैदान, बनारस और कैमूर ने जीता स्टेट लेवल खिताब

बक्सर, 09 अगस्त (विक्रांत) डुमरांव की धरती पर आयोजित **मां डुमरेजीन स्टेट लेवल कबड्डी प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के…

ByByअशोक अश्क अगस्त 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top