• Home
  • मुख्य समाचार
  • ऑपरेशन के बाद अस्पताल में बड़ी चोरी: मरीज के पर्स से 50 हजार नकद और साढ़े तीन लाख के जेवर गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Image

ऑपरेशन के बाद अस्पताल में बड़ी चोरी: मरीज के पर्स से 50 हजार नकद और साढ़े तीन लाख के जेवर गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पटना, 06 जून (पटना डेस्क) कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित बैजनाथ सिनेमा के समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के पर्स से 50 हजार रुपये नकद और करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार जमालपुर के बद्दी पाड़ा निवासी तथा रेलवे वर्कशाप में कार्यरत वरिष्ठ अभियंता शुभम कुमार ने अपनी पत्नी कोमल कुमारी को पित्ताशय (गाल ब्लाडर) के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।

शुक्रवार को उनका सफल ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे मरीज के साथ मौजूद एक महिला स्वजन शौचालय गई थीं। इसी दौरान वार्ड में सो रही कोमल कुमारी के पास रखा पर्स अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब स्वजन वापस लौटीं तो पर्स गायब मिला। पर्स में 50 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे।घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने वार्ड सहित अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में काफी देर तक खोजबीन की। काफी तलाश के बाद अस्पताल की छत के ऊपरी तल पर खाली पर्स बरामद हुआ।

एक सफाईकर्मी ने पर्स देखकर उसे स्वजन को सौंप दिया। पर्स मिलने के बाद चोरी की पुष्टि हो गई और परिजनों का आक्रोश बढ़ गया।पीड़िता और उनके पति ने कहा कि इलाज और अन्य आवश्यकताओं को देखते हुए नकदी एवं जेवर साथ रखे गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि निजी अस्पतालों में भी मरीज और उनके स्वजन सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों का भरोसा कैसे कायम रहेगा।अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को देने की सलाह दी गई है। वहीं कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबी कांत कच्छप ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और जल्द ही चोर की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।

Releated Posts

समस्तीपुर को जाम से मिलेगी बड़ी राहत: पुराने रेलवे ओवरब्रिज की जगह बनेगा फोरलेन आरओबी, गडकरी के निर्देश से तेज हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से जाम और यातायात दबाव…

बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: एमबीबीएस की 740 सीटें बढ़ीं, अब 4160 सीटों पर होगा दाखिला

पटना, 16 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए…

समस्तीपुर में शिक्षा की नई क्रांति: एक साथ खुले पांच नए महाविद्यालय, हजारों विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

समस्तीपुर, 15 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) बिहार सरकार की उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी पहल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top