• Home
  • मुख्य समाचार
  • खान सर पर गिरफ्तारी का खतरा: फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, कोचिंग के दो गार्ड गिरफ्तार
Image

खान सर पर गिरफ्तारी का खतरा: फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, कोचिंग के दो गार्ड गिरफ्तार

पटना, 04 जून (अविनाश कुमार) बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच चल रहे विवाद ने अब नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। जिस फायरिंग घटना को लेकर पहले खान सर ने अपनी कोचिंग के बाहर 10 राउंड गोलियां चलने का दावा किया था और बाद में अपने बयान से यू-टर्न ले लिया था, उसी मामले में अब पटना पुलिस की कार्रवाई ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा घटनाक्रम में पटना पुलिस ने फायरिंग मामले में खान सर की कोचिंग के दो गार्डों को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद के समर्थकों और खान सर की कोचिंग से जुड़े लोगों के बीच हुई मारपीट के बाद कथित तौर पर खान सर की कोचिंग के गार्डों ने ही फायरिंग की थी।

इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने जांच की दिशा बदल दी है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से फायरिंग का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़कर वीडियो डिलीट भी करा दिया। हालांकि, वीडियो किसी तरह सोशल मीडिया पर पहुंच गया और देखते ही देखते वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग हथियार लहराते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इनमें खान सर की कोचिंग के गार्ड शामिल हैं। वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस हरकत में आई और जांच तेज करते हुए दो गार्डों को गिरफ्तार कर लिया।

इस नए खुलासे के बाद मामले की आंच अब सीधे खान सर तक पहुंचती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस पूरे घटनाक्रम में उनकी भूमिका और जिम्मेदारी की भी जांच कर रही है। ऐसे में उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की तलवार लटकती दिखाई दे रही है।गौरतलब है कि इससे पहले ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब दोनों पक्षों पर कार्रवाई होने से यह विवाद और अधिक गंभीर हो गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

अब डिजिटल तकनीक बताएगी खेत की असली ताकत: BAU सबौर में हाईटेक मृदा सर्वेक्षण का बड़ा प्रशिक्षण, खेती को मिलेगी नई दिशा

बक्सर, 22 जुलाई (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने कृषि अनुसंधान और मृदा संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र…

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पटना सिटी से मुख्यमंत्री ने दी ICU, मुफ्त डायलिसिस और आधुनिक जांच सेवाओं की सौगात

पटना, 22 जुलाई (सहयोगी संवाददाता रामबालक राय) बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट…

बिहार में बनेगा तीन नए गंगा पथों का विस्तृत नेटवर्क: छह जिलों की बदलेगी तस्वीर, सर्वे शुरू होने की तैयारी

पटना, 22 जुलाई (पटना डेस्क) बिहार में सड़क अवसंरचना को नई रफ्तार देने की दिशा में राज्य सरकार…

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: अधेड़ को रौंदकर चालक फरार, एनएच-80 पर दो घंटे तक लगा रहा जाम

पटना, 22 जुलाई (पटना डेस्क) लखीसराय के सूर्यगढा थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत के यादव टोला में बुधवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top