• Home
  • राजनीति
  • मोदी सरकार के 12 साल पर भाजपा का बड़ा प्लान, घर-घर पहुंचेगा अभियान, हर बूथ पर होगा वृक्षारोपण
Image

मोदी सरकार के 12 साल पर भाजपा का बड़ा प्लान, घर-घर पहुंचेगा अभियान, हर बूथ पर होगा वृक्षारोपण

नालंदा, 02 जून (अविनाश पांडेय) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नालंदा जिला इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिलेभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में मंगलवार को बिहारशरीफ परिसदन में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना के भव्य स्वागत से हुई। जिला पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे। अभियान के दौरान लोगों को सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए जाएंगे तथा आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले के सभी बूथों पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

इसके अलावा प्रेस वार्ता, प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान और जनजागरण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रत्येक मंडल में योग शिविर और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।बैठक में बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्टी नेता मौजूद रहे। सभी ने आगामी अभियानों को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का संकल्प लिया।

Releated Posts

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

तेजस्वी पर रामकृपाल का तीखा वार: राहुल गांधी की नकल कर रहे, सपा पर भी बरसे बिहार के मंत्री

पटना, 22 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के…

अगर वंदे मातरम् का अपमान हुआ तो केस दर्ज करें: प्रशांत किशोर का बीजेपी पर सीधा हमला, बयानों से गरमाई सियासत

पटना, 17 अगस्त (अविनाश कुमार) वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सियासी विवाद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top