• Home
  • स्थानीय समाचार
  • गरीब बेटी की शादी में फरिश्ता बनकर पहुंचे राजू सहनी, फर्नीचर से लेकर आर्थिक मदद तक देकर पेश की मिसाल
Image

गरीब बेटी की शादी में फरिश्ता बनकर पहुंचे राजू सहनी, फर्नीचर से लेकर आर्थिक मदद तक देकर पेश की मिसाल

समस्तीपुर, 01 जून (मोहम्मद जमशेद) समाज में इंसानियत आज भी जिंदा है और जरूरतमंदों की मदद करने वाले लोग दूसरों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। समस्तीपुर जिले में एक बार फिर गरीबों के मसीहा के रूप में पहचान बना चुके समाजसेवी राजू सहनी ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में मदद कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। उनके इस सराहनीय कदम की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी आलम साह और अकबरी खातुन की बड़ी पुत्री सितारा खातुन की शादी 2 जून 2026 को निर्धारित है। तीन पुत्रियों के पिता आलम साह आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं और बेटी की शादी को लेकर चिंतित थे।

ऐसे समय में भगवानपुर कमला पंचायत निवासी समाजसेवी राजू सहनी उनके लिए सहारा बनकर सामने आए। राजू सहनी ने शादी के लिए आवश्यक घरेलू सामान और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए परिवार की बड़ी चिंता दूर कर दी। उन्होंने फर्नीचर सेट के तहत कोच, पलंग, कुर्सी, टेबल, रजाई, गद्दा, ट्रंक और कपड़ों सहित अन्य जरूरी सामग्री प्रदान की। साथ ही आर्थिक सहयोग देकर बेटी की शादी को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर राजू सहनी ने कहा कि समाज में ऐसे कई परिवार हैं जो आर्थिक तंगी के कारण अपने बेटे-बेटियों की शादी करने में असमर्थ महसूस करते हैं।

ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी गरीब बेटी की शादी में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य और सौभाग्य का कार्य है। थोड़ी-सी मदद भी किसी पिता के मनोबल को बढ़ा सकती है और उसकी बेटी की शादी धूमधाम से संपन्न हो सकती है। मदद मिलने के बाद ग्रामीणों ने राजू सहनी के प्रति आभार व्यक्त किया। मोहम्मद अहमद साह, मोहम्मद चांद, मोहम्मद अजीज, मासूमा खातुन और सकीला खातुन ने कहा कि राजू सहनी लगातार गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं। ऐसे समाजसेवियों से प्रेरणा लेकर अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए। मौके पर सियाराम राय, पिंटू यादव समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top