• Home
  • मुख्य समाचार
  • नालंदा बना स्वास्थ्य सेवा का मॉडल: अस्पतालों में अब दिखेगा डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
Image

नालंदा बना स्वास्थ्य सेवा का मॉडल: अस्पतालों में अब दिखेगा डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिला अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पूरे बिहार के लिए मिसाल बनता जा रहा है। संस्थागत प्रसव यानी अस्पताल में डिलीवरी के मामले में जिले ने 82 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित हरदेव भवन में आयोजित जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक के बाद सूबे के उपमुख्यमंत्री सह नालंदा प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नालंदा में विकास कार्यों की रफ्तार संतोषजनक है और स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर कार्य कर नई पहचान बनाई है।

जिले में हो रहे नवाचारों की सराहना करते हुए उन्होंने घोषणा की कि अब सरकारी अस्पतालों के प्रवेश द्वार पर डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे मरीजों और उनके परिजनों को यह जानकारी आसानी से मिल सकेगी कि किस समय कौन चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद है। प्रभारी मंत्री ने साफ कहा कि बिना अनुमति ड्यूटी से गायब पाए जाने वाले डॉक्टरों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई भी दी।बैठक में बाढ़ और सुखाड़ की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि प्री-मानसून की बारिश किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी और धान के बिचड़े की तैयारी में मदद मिलेगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को जल्द ही निगम के माध्यम से बीज उपलब्ध करा दिए जाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान पावापुरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा के अभाव तथा इलाज में लापरवाही से युवक की मौत का मामला भी उठा। इस पर प्रभारी मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्था सुधारने और आवश्यक सुविधाएं बहाल करने का निर्देश दिया। बैठक में खराब चापाकल, बिजली संकट और जर्जर पुल-पुलिया की समस्याएं भी उठाई गईं, जिस पर संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री ने नवगठित जिला नागरिक परिषद की बैठक कर नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्रभक्ति को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

Releated Posts

नालंदा में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की बड़ी तैयारी: अस्पताल अलर्ट मोड में, हजारों चापाकल दुरुस्त, विकास योजनाओं पर सख्त निर्देश

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिले में संभावित बाढ़ और सुखाड़ 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क…

झमाझम बारिश से मिली राहत: लेकिन खुल गई नगर निगम की पोल, बिहारशरीफ की सड़कों पर घुटनों तक पानी

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश…

बक्सर में हाईवे पर सख्ती: 60 दिन में हटेंगे अवैध कब्जे, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बक्सर, 29 मई (विक्रांत) राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते सड़क हादसों, अवैध अतिक्रमण और अनियंत्रित यातायात व्यवस्था को लेकर…

नालंदा में अमन और भाईचारे के साथ मनी बकरीद, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड

नालंदा, 28 मई (अविनाश पांडेय) जिले में गुरुवार को त्याग, समर्पण और कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा पूरे उत्साह,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top