• Home
  • मौसम
  • बिहार में मौसम का डबल अटैक: कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं जानलेवा लू, 7 दिनों का अलर्ट जारी
Image

बिहार में मौसम का डबल अटैक: कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं जानलेवा लू, 7 दिनों का अलर्ट जारी

पटना, 21 मई (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राज्य के एक हिस्से में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी लोगों को राहत दे रही है, तो दूसरी ओर कई जिलों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्णिया में जमकर बारिश हुई, जबकि दरभंगा में तेज आंधी और मेघ गर्जन से मौसम अचानक बदल गया। वहीं दूसरी तरफ राज्य के कई हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

इससे लोगों को रात में भी उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने 21 मई को कई इलाकों में “वार्म नाइट” यानी बेहद गर्म रात रहने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार 21 से 24 मई तक बिहार के कई हिस्सों में भीषण लू चल सकती है। समस्तीपुर, शिवहर, अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्वी और पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, आंधी-पानी और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 21 और 24 मई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि 25 से 27 मई के बीच भी हल्की छिटपुट बारिश जारी रहने का अनुमान है।

इधर, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क करते हुए आम, लीची और सब्जियों की फसलों को ओलावृष्टि व तेज धूप से बचाने के लिए हेलनेट और शेड नेट लगाने की सलाह दी है। खेतों में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई और मल्चिंग अपनाने को कहा गया है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने और आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top