• Home
  • मुख्य समाचार
  • पत्रकारों की आवाज अब पटना तक: मंत्री श्रवण कुमार ने दिया बड़ा आश्वासन, मांगों पर होगी हाईलेवल बैठक
Image

पत्रकारों की आवाज अब पटना तक: मंत्री श्रवण कुमार ने दिया बड़ा आश्वासन, मांगों पर होगी हाईलेवल बैठक

नालंदा, 21 मई ( (अविनाश पांडेय) जिला पत्रकार संघ की ओर से रामचन्द्रपुर स्थित ममता इंटरनेशनल होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में पत्रकारों की समस्याएं और मांगें प्रमुखता से गूंज उठीं। कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा आश्वासन देते हुए कहा कि अगले माह पटना में संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पत्रकारों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यथोचित मांगों को सर्वसम्मति से पारित कराने का भरसक प्रयास होगा। मंत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं और समाज व राज्य के विकास में उनकी भूमिका बेहद अहम है।

पत्रकारिता सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करती है तथा जनहित के मुद्दों को सामने लाकर प्रशासन को सजग बनाए रखती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है। इससे पूर्व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए मंत्री से सार्थक पहल की अपील की। समारोह में पत्रकार बीमा की राशि कम करने, न्यूनतम राशि में बीमा लाभ उपलब्ध कराने और पेंशन योजना लागू करने की मांग प्रमुखता से उठी। अंत में पत्रकार संघ की ओर से छह सूत्री मांग पत्र मंत्री को सौंपा गया। कार्यक्रम में मंत्री का स्वागत बुके और अंगवस्त्र देकर किया गया।

समारोह को मुख्य संरक्षक चंद्रमणि पांडेय, संरक्षक रमाशंकर प्रसाद, सुनील कुमार सिन्हा, महफूज आलम, सुजीत कुमार वर्मा, अध्यक्ष कमल किशोर प्रसाद, सचिव राजीव प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष मो. ज्याउद्दीन, समाजसेवी दिलीप कुमार, राकेश कुमार वीरेन्द्र, संतोष कुमार, रजनीकांत उर्फ पप्पू, वीरेंद्र कुमार, अनुज कुमार, मुकेश मानस, अजित केशरी, रबिज्योति, प्रमोद झा, मोहम्मद निसार अंसारी, विनोद कुमार, श्रवण लाल, दिलीप कुमार एवं ऋषिकेश कुमार सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

Releated Posts

नालंदा में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की बड़ी तैयारी: अस्पताल अलर्ट मोड में, हजारों चापाकल दुरुस्त, विकास योजनाओं पर सख्त निर्देश

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिले में संभावित बाढ़ और सुखाड़ 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क…

नालंदा बना स्वास्थ्य सेवा का मॉडल: अस्पतालों में अब दिखेगा डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिला अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पूरे बिहार के लिए मिसाल बनता…

झमाझम बारिश से मिली राहत: लेकिन खुल गई नगर निगम की पोल, बिहारशरीफ की सड़कों पर घुटनों तक पानी

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश…

बक्सर में हाईवे पर सख्ती: 60 दिन में हटेंगे अवैध कब्जे, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बक्सर, 29 मई (विक्रांत) राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते सड़क हादसों, अवैध अतिक्रमण और अनियंत्रित यातायात व्यवस्था को लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top