• Home
  • मुख्य समाचार
  • मलमास मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, देर रात डीएम ने किया आवासन स्थलों निरीक्षण
Image

मलमास मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, देर रात डीएम ने किया आवासन स्थलों निरीक्षण

नालंदा, 21 मई (अविनाश पांडेय) राजकीय मलमास मेला-2026 को लेकर नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बुधवार देर रात राजगीर मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। डीएम के अचानक निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में बनाए गए आवासन स्थलों की व्यवस्था को बारीकी से देखा और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 15 चिन्हित स्थलों पर विशेष आवासन व्यवस्था की गई है, जहां हजारों श्रद्धालुओं के ठहरने की संभावना है। डीएम ने आवासन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर स्थल पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए और आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मलमास मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया ताकि मेले के दौरान व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी रहे। मेला क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन लगातार मेले की तैयारियों पर नजर बनाए हुए है ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top