• Home
  • मुख्य समाचार
  • बुलडोजर राज के खिलाफ उठेगी आवाज, भाकपा माले का जनसंपर्क अभियान तेज
Image

बुलडोजर राज के खिलाफ उठेगी आवाज, भाकपा माले का जनसंपर्क अभियान तेज

समस्तीपुर, 21 मई (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर शहर स्थित कर्पूरी सभागार में 22 मई को आयोजित होने वाले भाकपा माले के सेमिनार “बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज” को सफल बनाने के लिए गुरुवार को ताजपुर बाजार क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

अभियान का नेतृत्व प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि सेमिनार के मुख्य वक्ता भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य होंगे। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं और गरीबों-मजदूरों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे समय में जनता को संगठित कर संघर्ष तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूम-घूमकर लोगों को सेमिनार की जानकारी दी और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, मो. एजाज, मनोज साह, लखींद्र पासवान, मो. इस्लाम और राजकिशोर महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top