• Home
  • मुख्य समाचार
  • 140 साल बाद खुलेंगे वामन भगवान के द्वार, जेल परिसर से बाहर आएगा ऐतिहासिक मंदिर
Image

140 साल बाद खुलेंगे वामन भगवान के द्वार, जेल परिसर से बाहर आएगा ऐतिहासिक मंदिर

बक्सर, 21 मई (विक्रांत) केंद्रीय कारा परिसर में स्थित भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन भगवान का करीब 140 वर्ष पुराना ऐतिहासिक मंदिर अब जेल की चारदीवारी से मुक्त होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 23 मई 2026 को बक्सर दौरे के दौरान इस ऐतिहासिक पहल की सौगात देंगे। खबर सामने आते ही श्रद्धालुओं और सनातन प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 1880 में अंग्रेजी शासनकाल के दौरान बक्सर सेंट्रल जेल का निर्माण हुआ था, जिसके बाद सिद्धाश्रम की पावन भूमि पर स्थित यह प्राचीन मंदिर जेल परिसर के भीतर चला गया। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक बक्सर ही भगवान वामन की अवतरण स्थली मानी जाती है। मंदिर जेल के अंदर होने के कारण आम श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए विशेष अनुमति और नियमों का पालन करना पड़ता था, जिससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी होती थी।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने बताया कि उन्होंने पूर्व में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन देकर मंदिर को जेल परिसर से मुक्त कराने की मांग उठाई थी। अब सरकार ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भाजपा नेताओं ने इसे बक्सर की धार्मिक पहचान और आध्यात्मिक पर्यटन को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top