• Home
  • स्थानीय समाचार
  • छात्रा से अभद्रता का वीडियो वायरल: हेडमास्टर सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
Image

छात्रा से अभद्रता का वीडियो वायरल: हेडमास्टर सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

समस्तीपुर, 21 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के वारिसनगर प्रखंड में छात्रा के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर उर्दू के प्रधानाध्यापक हरिनारायण राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।बताया गया है कि वारिसनगर बीडीओ और बीईओ की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने यह बड़ा कदम उठाया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया था, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

मामले को गंभीर मानते हुए विभाग ने उनसे शोकॉज भी पूछा था, लेकिन निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई और तेज कर दी गई।जिला शिक्षा कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के तहत प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, वारिसनगर निर्धारित किया गया है। मामले की जांच के संचालन के लिए डीपीओ एमडीएम सुमित कुमार सौरभ को संचालन पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में बीईओ दुर्गेश झा को अधिकृत किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा।

Releated Posts

मां दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) दलसिंहसराय स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी…

सरकारी लाल स्याही ने मार दिया जिंदा इंसान, तीन साल से दफ्तरों में भटक रहा रामजी सिंह

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) मोरवा प्रखंड में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही ने एक जिंदा इंसान की…

उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली

“समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) “जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हाफ एनकाउंटर मामले में पुलिस ने…

महराजी चौर बना मौत का कुंड, स्नान करने गई दो सगी बहनों की डूबकर दर्दनाक मौत

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top