• Home
  • मुख्य समाचार
  • चेहरे बदल गए, लेकिन बिहार नहीं बदला: 6 महीने की सरकार पर PK का बड़ा हमला, बेरोजगारी-पलायन पर घेरा
Image

चेहरे बदल गए, लेकिन बिहार नहीं बदला: 6 महीने की सरकार पर PK का बड़ा हमला, बेरोजगारी-पलायन पर घेरा

पटना, 20 मई (पटना डेस्क) बिहार में नई सरकार के छह महीने पूरे होने पर जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता में सिर्फ चेहरे बदले हैं, लेकिन बिहार की सबसे बड़ी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार से पलायन, बेरोजगारी और बदहाल शिक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहींसे आया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आए थे, वे अब जनता को जवाब देने से बच रहे हैं।

महिलाओं को दो-दो लाख रुपये देने के वादे पर निशाना साधते हुए PK ने कहा कि “ऐसा वादा करने वाले खुद सत्ता छोड़कर भाग गए। अपने बच्चों को नेता बना दिया और बिहार के युवाओं को मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में छोड़ दिया।” उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं NEET पेपर लीक मामले पर भी प्रशांत किशोर ने सरकार और व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “खबर यह नहीं है कि पेपर लीक हुआ, खबर तब होती जब पेपर लीक नहीं होता।

बस” PK ने तंज भरे अंदाज में कहा कि “जब चोर को ही तिजोरी की चाबी दे देंगे, तो पेपर लीक और भ्रष्टाचार कैसे रुकेगा?” उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है और युवाओं का भविष्य लगातार बर्बाद हो रहा है। प्रशांत किशोर के इन बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष जहां इसे सरकार की विफलता बता रहा है, वहीं सत्ता पक्ष की ओर से भी पलटवार की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी घमासान और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Releated Posts

11 साल से उधार के टीन शेड में हो रहा न्याय, डुमरांव व्यवहार न्यायालय के स्थायी भवन का सपना अब भी अधूरा

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का अपना स्थायी भवन बनने का सपना 11 वर्षों बाद…

सपनों की मेट्रो पर लगा ब्रेक: मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में अटकी परियोजना, दो साल बाद भी नहीं बनी डीपीआर

पटना, 15 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार के चार बड़े शहरों मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में प्रस्तावित मेट्रो…

52 साल बाद खत्म हुआ इंतजार: मुजफ्फरपुर को मिली पहली महिला डीटीओ, प्रशासनिक इतिहास में दर्ज हुआ नया अध्याय

मुजफ्फरपुर, 15 जुलाई (संतोष गुप्ता) जिले के प्रशासनिक इतिहास में पहली बार एक महिला ने जिला परिवहन पदाधिकारी…

मौत के मोड़ का होगा अंत: मुजफ्फरपुर के सदातपुर में बनेगा 50 करोड़ का अंडरपास, जाम और हादसों से मिलेगी बड़ी राहत

मुजफ्फरपुर, 15 जुलाई (संतोष गुप्ता) लंबे समय से भीषण जाम और लगातार हो रहे सड़क हादसों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top