• Home
  • रेलवे
  • अमृत भारत एक्सप्रेस में बीयर तस्करी का भंडाफोड़: बक्सर में महिला लुटेरा गैंग गिरफ्तार, आरपीएफ की दो बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
Image

अमृत भारत एक्सप्रेस में बीयर तस्करी का भंडाफोड़: बक्सर में महिला लुटेरा गैंग गिरफ्तार, आरपीएफ की दो बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

बक्सर, 14 मई (विक्रांत) रेलवे सुरक्षा बल ने बिहार के बख्तियारपुर और बक्सर रेलखंड पर चलाए गए विशेष अभियान में दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। एक ओर अमृत भारत एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की गई, वहीं दूसरी ओर यात्रियों के गले से सोने के लॉकेट छीनने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह का पर्दाफाश किया गया। दोनों कार्रवाइयों के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 की रात ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट बख्तियारपुर द्वारा विशेष नाइट चेकिंग और गश्ती अभियान चलाया गया।

अथमलगोला स्टेशन पर सुरक्षा और सिग्नल व्यवस्था की जांच के बाद आरपीएफ टीम ने बाढ़ स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22587 सियालदाह–वाराणसी अमृत भारत एक्सप्रेस पर गुप्त निगरानी शुरू की। रात करीब 2:19 बजे ट्रेन में अचानक एसीपी यानी अलार्म चेन पुलिंग हुई। संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवकों को सात झोलों में छिपाकर ले जाई जा रही 294 कैन किंगफिशर स्ट्रांग प्रीमियम बीयर के साथ पकड़ लिया। प्रत्येक कैन 500 एमएल की थी और उस पर “For Sale Only Jharkhand” अंकित था। जब्त बीयर की कुल मात्रा 147 लीटर तथा अनुमानित कीमत 44 हजार 100 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र निवासी मौसम कुमार और शशि कुमार के रूप में हुई है।

दोनों को जब्त सामान सहित जीआरपी बाढ़ को सौंप दिया गया है, जहां मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।वहीं दूसरी कार्रवाई में “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ बक्सर और जीआरपी बक्सर की संयुक्त टीम ने महिला अपराधी गिरोह की तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि गाड़ी संख्या 22670 के बक्सर स्टेशन से खुलते ही तीनों महिलाओं ने यात्रियों के दो सोने के लॉकेट छीन लिए थे। तत्परता दिखाते हुए प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ही तीनों महिलाओं को धर दबोचा गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान दुर्गावती देवी, नंदिता देवी और खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी गए दोनों सोने के लॉकेट और कृत्रिम माला बरामद की गई है। जांच में खुलासा हुआ कि तीनों महिलाएं पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुकी हैं। आरपीएफ और जीआरपी की इस संयुक्त कार्रवाई को रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Releated Posts

छपरा एक्सप्रेस में 36.25 लाख की नकदी बरामद: बैग लेकर जा रहा युवक हिरासत में, आयकर विभाग को दी गई सूचना

पटना, 12 जून (पटना डेस्क) रेलवे क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान जीआरपी बलिया…

रेलवे के आपातकालीन कोटे पर उठे सवाल, सांसदों के पत्र और दलाली के आरोप से मचा हड़कंप

समस्तीपुर, 11 जून (मोहम्मद जमशेद) पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में आपातकालीन आरक्षण कोटे को लेकर गंभीर…

135 करोड़ कमाने वाला आरा जंक्शन फिर भी उपेक्षित: 24 साल से नहीं रुकी पटना-इंदौर एक्सप्रेस, यात्रियों में बढ़ा आक्रोश

पटना, 11 जून (पटना डेस्क) पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख और सबसे अधिक राजस्व देने वाले स्टेशनों में…

उत्तर बिहार को मिलेगी रेलवे की नई रफ्तार, मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर तीसरी लाइन का रास्ता साफ

समस्तीपुर, 11 जून (हर्षिता “अश्क”) उत्तर बिहार के लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top