Image

जब डूबने लगूं तो किनारा मिले मुझे

आज साहित्यिक आंगन गीत गुंजन में बंगाल, आसनसोल से सुप्रसिद्ध शाइरा ग़ज़ाला तबस्सुम जी की एक ग़ज़ल

पहले नदी का ये तो भरोसा मिले मुझे।

जब डूबने लगूं तो किनारा मिले मुझे।

लिखूंगी उसपे बैठ के तिशनालबी के गीत,

सूखी नदी में टूटा सफ़ीना मिले मुझे।

मेरी उदासियों का फ़कत है यही इलाज,

जिसकी तरफ भी देखूं वो हंसता मिले मुझे।

कासे में सबके डाल दे शब भर की चांदनी,

उजली सहर का डूबता तारा मिले मुझे।

बचपन दुबारा बाहों में अपनी समेट ले,

कोई अगर हो ऐसा खिलौना मिले मुझे।

देखूंगी आसमां पे मैं बनते हुए धनक,

बारिश में धूप का कोई टुकड़ा मिले मुझे।

पूरी ग़ज़ल ही कह ली यही सोचते हुए,

कोई तो इक ख़याल कुंआरा मिले मुझे.

~ ग़ज़ाला तबस्सुम

Releated Posts

भारत की नारियाँ

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली से सुप्रसिद्ध कवयित्री अंशु विनोद गुप्ता जी की…

नशे में नशा कर रहे हो

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में बिहार, समस्तीपुर से सुप्रसिद्ध कवि प्रवीण कुमार ‘चुन्नू’ जी की एक ग़ज़ल…

रात दिन रहता है तेरी याद का दफ्तर खुला

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में पश्चिम बंग, आसनसोल से सुप्रसिद्ध शायरा ग़़ज़ाला तबस्सुम जी की एक ग़ज़ल…

पापा

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में बिहार, बेगूसराय से सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ सुनीता ‘सुमन’ जी की एक कविता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top