• Home
  • राष्ट्रीय
  • सुप्रीम कोर्ट में बड़ा विस्तार: जजों की संख्या बढ़ेगी, न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार
Image

सुप्रीम कोर्ट में बड़ा विस्तार: जजों की संख्या बढ़ेगी, न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली, 05 मई (अशोक “अश्क”) देश की न्याय व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत अब शीर्ष अदालत में मुख्य न्यायाधीश सहित कुल जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 की जाएगी, जिससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में 33 जज और एक मुख्य न्यायाधीश कार्यरत हैं। जजों की संख्या में चार की वृद्धि के लिए संसद के आगामी सत्र में विधेयक पेश किया जाएगा।

संसद की मंजूरी मिलते ही यह बदलाव लागू हो जाएगा।इस फैसले को न्यायपालिका के इतिहास में एक अहम कदम माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या समय-समय पर बढ़ाई जाती रही है। वर्ष 1956 में जब “सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश संख्या अधिनियम” लागू हुआ था, तब मुख्य न्यायाधीश के अलावा केवल 10 जजों का प्रावधान था। इसके बाद 1960 में संख्या 13, फिर 17 और 1986 में बढ़ाकर 25 कर दी गई।हाल के वर्षों में भी इस दिशा में लगातार कदम उठाए गए हैं। 2009 में जजों की संख्या 25 से बढ़ाकर 30 की गई थी। इसके बाद 2019 में एक और संशोधन के जरिए इसे 33 (मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) तक बढ़ाया गया।

अब 2026 में एक बार फिर संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जजों की संख्या बढ़ने से सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों का बोझ कम होगा और न्याय मिलने की प्रक्रिया तेज होगी। बढ़ती जनसंख्या और मुकदमों की संख्या को देखते हुए यह कदम समय की जरूरत भी माना जा रहा है।सरकार के इस फैसले से आम जनता को जल्द और प्रभावी न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top