📅 सोमवार, 23 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण ⚡24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता ⚡एक साल पुराने पुल का दोबारा उद्घाटन प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ : प्रशांत किशोर नीतीश सेतु के उद्घाटन पर भाजपा पर साधा निशाना, बोले- दूसरे के काम का श्रेय लेने की हो रही कोशिश ⚡बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार: 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती ⚡समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी ⚡ब्लॉक प्रमुख के घर नोटों का अंबार: 30 लाख नकद, 10 लाख के गहने बरामद, आय से 260% अधिक संपत्ति का खुलासा ⚡पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल ⚡कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव ⚡बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की ⚡डुमरांव अंचल में दाखिल-खारिज के 218 मामले लटके: भूमि मापी के 70 आवेदन भी लंबित, अपर समाहर्ता ने लगाई फटकार
  • Home
  • रेलवे
  • सम्मान के साथ विदाई: दानापुर रेल मंडल में 14 कर्मियों को भावभीनी रिटायरमेंट, समापक भुगतान सौंपा गया
Image

सम्मान के साथ विदाई: दानापुर रेल मंडल में 14 कर्मियों को भावभीनी रिटायरमेंट, समापक भुगतान सौंपा गया

बक्सर, 30 अप्रैल (विक्रांत) दानापुर मंडल में बुधवार को अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के लिए “समापक भुगतान समारोह” का आयोजन किया गया। मंडल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 14 रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, जिससे माहौल भावुक हो उठा। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र और समापक भुगतान से जुड़े दस्तावेज सौंपकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कर्मचारियों के लंबे योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार ने की, जिन्होंने समापक भुगतान की प्रक्रिया और उससे जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से उनके बकाया भुगतान सुनिश्चित किए गए हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त कर्मियों को सलाह दी कि वे अपनी समापक राशि को सुरक्षित और विश्वसनीय योजनाओं में ही निवेश करें तथा स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान एक्युप्रेशर और आयुर्वेद विशेषज्ञों ने उपस्थित कर्मियों को स्वस्थ और दीर्घायु जीवन जीने के उपाय भी बताए। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई, जिससे माहौल भावुक और सम्मानपूर्ण बन गया।

Releated Posts

बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण

बक्सर, 23 नवंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिकों ने कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ी…

24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बेतिया, 23 नवंबर (विनय कुमार गुप्ता) गन्ना किसानों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। न्यू…

बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार: 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

पटना, 23 नवंबर (पटना डेस्क) सिवान जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top