• Home
  • रेलवे
  • स्टेशन पर मौत का सन्नाटा: जननायक एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे यात्री की अचानक मौत, समस्तीपुर स्टेशन पर मचा अफरा-तफरी
Image

स्टेशन पर मौत का सन्नाटा: जननायक एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे यात्री की अचानक मौत, समस्तीपुर स्टेशन पर मचा अफरा-तफरी

समस्तीपुर, 30 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर स्टेशन पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जननायक एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे एक यात्री की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान दलसिंहसराय निवासी रमा मांझी के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमा मांझी अपने परिवार के साथ पंजाब जाने के लिए जननायक एक्सप्रेस पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन के इंतजार के दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वे प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़े।परिजन जब तक कुछ समझ पाते, उनकी हालत बिगड़ चुकी थी। आनन-फानन में सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया गया।

जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस मौत से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भी दहशत का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव को आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है।

Releated Posts

भारी बारिश का असर: रेलवे भर्ती की PET स्थगित, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

बक्सर, 25 सितम्बर (बक्सर) खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रेलवे भर्ती से जुड़ी…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

रेल यात्रियों के लिए बड़ी पहल: स्टेशनों पर पानी की टंकियों से नलों तक होगी सघन जांच, गड़बड़ी मिलते ही तत्काल कार्रवाई

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) रेल यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्व…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

पितृपक्ष में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: स्पेशल ट्रेनों से लेकर 24×7 वार रूम तक, पूर्व मध्य रेल की पूरी तैयारी

बक्सर, 22 सितंबर (विक्रांत) पितृपक्ष मेला और आगामी त्योहारों के दौरान उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

दुर्गापूजा में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: 56 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, कोलकाता से रक्सौल-मधुबनी तक सीधा सफर

समस्तीपुर, 21 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) दुर्गापूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top