• Home
  • मुख्य समाचार
  • आंधी का कहर: पेड़ गिरते ही थम गई ट्रेनों की रफ्तार, बक्सर में घंटों रेल सेवा ठप
Image

आंधी का कहर: पेड़ गिरते ही थम गई ट्रेनों की रफ्तार, बक्सर में घंटों रेल सेवा ठप

बक्सर, 29 अप्रैल (विक्रांत) बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने जिले में हड़कंप मचा दिया और जनजीवन के साथ-साथ रेल परिचालन भी बुरी तरह प्रभावित हो गया। रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास एक विशाल पेड़ अचानक उखड़कर सीधे रेल ट्रैक पर जा गिरा, जिससे अप लाइन पूरी तरह बाधित हो गई और ट्रेनों की रफ्तार थम गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। तेज हवाओं के बीच पेड़ अचानक गिरा और मालगाड़ी के पहियों व ट्रैक के बीच फंस गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैक को खाली कराने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की तकनीकी टीम को भी तुरंत तैनात किया गया।इस घटना के कारण अप लाइन से गुजरने वाली कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा, जबकि कई ट्रेनों को धीमी गति से चलाया गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया।रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक से पेड़ हटाने और रेल सेवा बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। भारी मशीनों की मदद से बाधा हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।लगातार बदलते मौसम और तेज आंधी-तूफान के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जो परिवहन व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और जल्द ही रेल परिचालन पूरी तरह पटरी पर लौटने की उम्मीद है।

Releated Posts

समस्तीपुर को जाम से मिलेगी बड़ी राहत: पुराने रेलवे ओवरब्रिज की जगह बनेगा फोरलेन आरओबी, गडकरी के निर्देश से तेज हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से जाम और यातायात दबाव…

बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: एमबीबीएस की 740 सीटें बढ़ीं, अब 4160 सीटों पर होगा दाखिला

पटना, 16 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए…

समस्तीपुर में शिक्षा की नई क्रांति: एक साथ खुले पांच नए महाविद्यालय, हजारों विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

समस्तीपुर, 15 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) बिहार सरकार की उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी पहल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top