• Home
  • मुख्य समाचार
  • हाईवोल्टेज तार बना मौत का जाल: खेत में काम कर रहे ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा कहर
Image

हाईवोल्टेज तार बना मौत का जाल: खेत में काम कर रहे ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा कहर

मुजफ्फरपुर, 28 अप्रैल (संतोष गुप्ता) जिले के गरहा थाना क्षेत्र के सन्हाटी चौर में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां ट्रैक्टर चालक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी 25 वर्षीय चंदन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन एक पूर्व मंत्री के यहां ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था। मंगलवार को वह सन्हाटी चौर स्थित खेत में ट्रैक्टर से गोबर खाद गिराने गया था। इसी दौरान अचानक वह हाईवोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि चंदन ही अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं और अब उनके पालन-पोषण की चिंता सता रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

Releated Posts

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top