• Home
  • मुख्य समाचार
  • जनगणना 2027 पर कसा प्रशासन का शिकंजा: समस्तीपुर में शिक्षकों को सख्त फरमान, लापरवाही पर कार्रवाई तय
Image

जनगणना 2027 पर कसा प्रशासन का शिकंजा: समस्तीपुर में शिक्षकों को सख्त फरमान, लापरवाही पर कार्रवाई तय

समस्तीपुर, 28 अप्रैल (डॉ. ए. के. सिंह) आगामी जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) समस्तीपुर ने आदेश पत्रांक 826 (दिनांक 28.04.2026) जारी कर शिक्षकों और शिक्षा सेवकों के लिए कड़े दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं। इस आदेश के बाद शिक्षा महकमे में हलचल तेज हो गई है। जारी निर्देश के अनुसार अब जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त सभी शिक्षक ‘Mark On Duty’ सिस्टम के माध्यम से अपनी डिजिटल उपस्थिति दर्ज करेंगे।

किसी भी प्रकार की ढिलाई या अनुपस्थिति सीधे निगरानी में रहेगी। इतना ही नहीं, यदि कोई शिक्षक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयनित है, तब भी उसे जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। प्रशासन ने जनगणना को सफल बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है। सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और शिक्षा सेवकों को अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित कर आम जनता को जागरूक करने और 100% स्व-गणना सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश की प्रतिलिपि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, चार्ज पदाधिकारियों और विद्यालय प्रधानों को भेज दी गई है, ताकि जमीनी स्तर पर सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके। प्रशासन का मानना है कि शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से ही समय सीमा के भीतर सटीक और पारदर्शी जनगणना संभव हो सकेगी।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top