• Home
  • राजनीति
  • आप में भूचाल: 7 बागी सांसदों का बीजेपी में विलय मंजूर, राज्यसभा का गणित पूरी तरह बदला
Image

आप में भूचाल: 7 बागी सांसदों का बीजेपी में विलय मंजूर, राज्यसभा का गणित पूरी तरह बदला

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (अशोक “अश्क”) देश की राजनीति में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब आम आदमी पार्टी (आप) के 7 बागी राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में विलय को राज्यसभा सचिवालय ने आधिकारिक मंजूरी दे दी। इस फैसले के साथ ही उच्च सदन का सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गया है और बीजेपी की ताकत बढ़कर 113 सीटों तक पहुंच गई है। इस घटनाक्रम ने ‘आप’ के भीतर गहरे संकट के संकेत दे दिए हैं। शुक्रवार को राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस विलय की घोषणा की थी।

राघव चड्ढा ने दावा किया था कि यह विलय संविधान के प्रावधानों के तहत हुआ है और पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसद इसमें शामिल हैं। चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी जानकारी साझा करते हुए बताया कि सात सांसदों ने विलय के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर राज्यसभा अध्यक्ष को सौंप दिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने स्वयं और दो अन्य सांसदों के साथ व्यक्तिगत रूप से दस्तावेज जमा किए। सूत्रों के मुताबिक, इस विलय में स्वाति मालीवाल और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है।

इसके अलावा बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी के भी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। ये सभी पंजाब से जुड़े नेता हैं, जिससे राज्य की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अनुसार, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ले ली है, जबकि अन्य नेता जल्द शामिल हो सकते हैं। इस घटनाक्रम के बाद आम आदमी पार्टी की राज्यसभा में संख्या घटकर महज 3 रह गई है, जो पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम का सीधा असर आगामी 2027 विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है, खासकर पंजाब में ‘आप’ की स्थिति कमजोर हो सकती है। वहीं कांग्रेस की स्थिति फिलहाल 29 सांसदों के साथ स्थिर बनी हुई है। इस बड़े राजनीतिक फेरबदल ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में संसद के भीतर और बाहर सियासी टकराव और तेज होने वाला है।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top