• Home
  • मुख्य समाचार
  • नो PUC, नो फ्यूल: दिल्ली में सख्त एक्शन, 25 लाख वाहनों पर संकट, पेट्रोल पंपों को सख्त आदेश
Image

नो PUC, नो फ्यूल: दिल्ली में सख्त एक्शन, 25 लाख वाहनों पर संकट, पेट्रोल पंपों को सख्त आदेश

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (अशोक “अश्क”) राजधानी नई दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को काबू में करने के लिए अब सरकार ने बड़ा कदम उठा लिया है। वाहनों से निकलने वाले धुएं को प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण मानते हुए “नो PUC, नो फ्यूल” नियम को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया गया है। अब बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के किसी भी वाहन को पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में करीब 75 लाख वाहन हैं, जिनमें से लगभग 25 लाख के पास वैध PUC नहीं है। यही वजह है कि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना PUC वाले वाहनों को ईंधन न दिया जाए। गौरतलब है कि जुलाई 2025 में यह नियम लागू किया गया था, लेकिन शुरुआती कार्रवाई के बाद इसका पालन ढीला पड़ गया था।

अब एक बार फिर इसे कड़ाई से लागू करने की तैयारी है। सरकार का मानना है कि दिल्ली के कुल प्रदूषण में करीब 40 प्रतिशत हिस्सा वाहनों का है, जिसे कम करना बेहद जरूरी है। Commission for Air Quality Management (CAQM) द्वारा लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) में भी इस नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ वाहन जब्ती और भारी जुर्माने का प्रावधान है।

साथ ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को भी आदेश दिया गया है कि वे इस अभियान को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करें। सरकार का कहना है कि यदि यह नियम पूरी तरह लागू हो जाता है, तो राजधानी की हवा में बड़ा सुधार देखा जा सकता है। अब देखना होगा कि इस बार सख्ती कितनी असरदार साबित होती है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top