• Home
  • Crime
  • दरभंगा में शादी से पहले बवाल: महिलाओं-बच्चों पर हमला, बग्घी तोड़ी, सोने की चेन लूटी
Image

दरभंगा में शादी से पहले बवाल: महिलाओं-बच्चों पर हमला, बग्घी तोड़ी, सोने की चेन लूटी

दरभंगा, 21 अप्रैल (अजय राय) बिहार के दरभंगा जिले में एक शादी समारोह खुशी से मातम में बदल गया, जब बारात निकलने से पहले ही उपद्रवियों ने महिलाओं, लड़कियों और बच्चों पर हमला बोल दिया। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव में हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, श्याम साहू के पुत्र सुमन कुमार की बारात कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर जानी थी। बारात से पहले पारंपरिक ब्रह्मपूजा और बिलौकी के लिए महिलाएं, लड़कियां और बच्चे गांव में निकले थे।

इसी दौरान ब्रह्मस्थान के पास घात लगाए बैठे आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। पहले लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, फिर हमलावर छत पर चढ़ गए और ईंट-पत्थरों की बारिश शुरू कर दी।हमले में आरती कुमारी के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि नीतू देवी और बैजनाथ साह समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने अश्लील हरकत करते हुए आरती कुमारी के गले से करीब 18 ग्राम का सोने का हार भी छीन लिया।

उपद्रवियों ने दूल्हे की बग्घी को भी नहीं बख्शा और उसे तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जुटे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित श्याम साहू ने गांव के ही परशुराम साह उर्फ दिलीप साह, सुरेश साह, ऋषि साह, रवि साह, राहुल साह और रजत साह समेत कई लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने कांड संख्या 121/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Releated Posts

कारगिल चौक पर आधी रात गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप: दहशत फैलाने निकले दो युवक दबोचे गए, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात फायरिंग की घटना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

चप्पल की कटिंग के नीचे छिपी थी शराब की बड़ी खेप: कैमूर में 80-90 लाख की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

जमीन के लिए खून का रिश्ता हुआ तार-तार: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मधुबनी, 17 अक्टूबर (आशीष यादव) जयनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रिश्ते को शर्मसार कर देने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

टाइल्स के गोदाम में हो रहा था गांजे का खेल: 30 लाख की 2.25 क्विंटल खेप बरामद, तस्कर फरार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top