• Home
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव से पहले बड़ी सख्ती: 1200 करोड़ से ज्यादा जब्त, पीएम के संबोधन पर छिड़ा विवाद
Image

चुनाव से पहले बड़ी सख्ती: 1200 करोड़ से ज्यादा जब्त, पीएम के संबोधन पर छिड़ा विवाद

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (अशोक “अश्क”) चुनाव आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले सख्त कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 1,200 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी, सोना-चांदी, शराब, फ्रीबीज और ड्रग्स जब्त किए हैं। आयोग के अनुसार, इस कार्रवाई में ₹169.85 करोड़ नकद और ₹650.87 करोड़ मूल्य के सोना-चांदी शामिल हैं। यह कदम चुनाव में धनबल और अवैध प्रभाव को रोकने के लिए उठाया गया है।

इसी बीच, नरेंद्र मोदी के 18 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल पर राष्ट्र को संबोधन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। 700 से अधिक नागरिकों जिनमें पूर्व नौकरशाह, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार शामिल हैं ने आयोग को पत्र लिखकर इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

शिकायत में कहा गया है कि यह संबोधन दूरदर्शन, संसद टीवी और ऑल इंडिया रेडियो जैसे सरकारी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुआ, जो चुनावी माहौल में सत्तारूढ़ दल के पक्ष में प्रचार जैसा प्रतीत होता है। शिकायतकर्ताओं ने सवाल उठाया है कि यदि इस प्रसारण को अनुमति दी गई, तो अन्य राजनीतिक दलों को समान अवसर क्यों नहीं दिया गया।

राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है, जबकि आयोग पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Releated Posts

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

आधार अपडेट नहीं कराया तो अटक सकती हैं सरकारी सेवाए: बैंक, लोन और OTP तक में होगी परेशानी

नई दिल्ली, 26 जुलाई (अशोक “अश्क”) अगर आपने आधार कार्ड बनवाने के बाद वर्षों से उसमें कोई बदलाव…

ISRO में मची हलचल: वैज्ञानिकों के लगातार इस्तीफों से सरकार सख्त, नए आदेश के बिना नहीं मिलेगी मंजूरी

नई दिल्ली, 16 जुलाई (अशोक “अश्क”) भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top