• Home
  • मुख्य समाचार
  • रैली के बाद ‘झालमुड़ी स्टॉल’: पीएम मोदी का काफिला अचानक रुका, बिहार के दुकानदार संग दिखा मानवीय अंदाज
Image

रैली के बाद ‘झालमुड़ी स्टॉल’: पीएम मोदी का काफिला अचानक रुका, बिहार के दुकानदार संग दिखा मानवीय अंदाज

कोलकाता, 19 अप्रैल (कोलकाता डेस्क) पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही रूप देखने को मिला। हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ रहे काफिले ने अचानक सड़क किनारे रुककर सबको चौंका दिया। वजह थी एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान। यह दुकान विक्रम साह की है, जो मूल रूप से गया के रहने वाले हैं और पिछले 12 वर्षों से यहां कारोबार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को अचानक सामने देखकर वे हैरान रह गए।

पीएम मोदी ने उनसे कहा, “भाई, बढ़िया झालमुड़ी बनाओ,” जिसके बाद दुकानदार ने मसाले, मिर्च और अचार डालकर स्वादिष्ट झालमुड़ी तैयार की।प्रधानमंत्री ने न सिर्फ खुद इसका स्वाद लिया, बल्कि वहां मौजूद बच्चों को भी खिलाया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और “जय श्री राम” के नारों से माहौल गूंज उठा। स्वाद चखने के बाद पीएम ने झालमुड़ी की तारीफ करते हुए इसे “बहुत बढ़िया” बताया।

इस पूरे पल को प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया। वीडियो में वे अपनी जेब से पैसे निकालकर दुकानदार को 10 रुपये देते नजर आते हैं। हालांकि विक्रम साह ने पैसे लेने से मना किया, लेकिन पीएम ने उन्हें भुगतान किया। भावुक दुकानदार ने उन पैसों को माथे से लगाकर संभाल लिया।

चुनावी माहौल के बीच यह छोटा सा मानवीय पल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह की सहज मुलाकातें जनता से जुड़ाव को और मजबूत करती हैं।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top