• Home
  • मुख्य समाचार
  • महाकाल का भक्त हूँ: तेज प्रताप का तीखा संदेश, विरोधियों को दी रहस्यमयी चेतावनी
Image

महाकाल का भक्त हूँ: तेज प्रताप का तीखा संदेश, विरोधियों को दी रहस्यमयी चेतावनी

पटना, 19 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। तेज प्रताप यादव अपने अनोखे अंदाज और बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रहा है। खुद को महाकाल का सच्चा भक्त बताते हुए उन्होंने विरोधियों को इशारों-इशारों में कड़ी चेतावनी दी है। अपने पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने लिखा कि जो सच्चे दिल से महाकाल की भक्ति करता है, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

उन्होंने एक लोककथा के अंदाज में कहा कि कुछ लोगों ने उनसे दुश्मनी मोल लेने की कोशिश की थी, लेकिन समय ने उन्हें सिखा दिया कि महाकाल के भक्त से टकराना आसान नहीं होता। उनके शब्दों में, “जो महाकाल के भक्त को दुश्मन बनाएगा, वह इस संसार में टिक नहीं पाएगा, क्योंकि उसके साथ स्वयं महाकाल की शक्ति होती है। हर-हर महादेव।”इस बयान के बाद सियासी हलकों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने-अपने अंदाज में इसके मायने निकाल रहे हैं। कुछ लोग इसे परिवार के अंदरूनी मतभेदों से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक विरोधियों के लिए चेतावनी मान रहे हैं।

पोस्ट के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। समर्थकों ने तेज प्रताप को ‘सच्चा शिवभक्त’ बताते हुए उनके बयान का समर्थन किया, वहीं आलोचकों ने इसे आत्मप्रशंसा करार दिया। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि “इतनी तारीफ तो इंसान खुद की भी नहीं करता,” जबकि दूसरे ने उन्हें भविष्य का मुख्यमंत्री तक बता डाला।गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पहले भी अपने धार्मिक और अलग अंदाज के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं।

कभी वे कृष्ण रूप में नजर आते हैं तो कभी शिवभक्ति में लीन दिखते हैं। अब सवाल यह है कि इस बयान के पीछे असल संदेश क्या है और निशाना कौन—यह आने वाले दिनों में साफ हो सकता है, लेकिन फिलहाल इस पोस्ट ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top