• Home
  • मुख्य समाचार
  • सम्राट चौधरी का जनता दरबार में बेमिसाल स्वागत, टोपी पहनाने की कोशिश पर विनम्र मना किया, वीडियो वायरल
Image

सम्राट चौधरी का जनता दरबार में बेमिसाल स्वागत, टोपी पहनाने की कोशिश पर विनम्र मना किया, वीडियो वायरल

पटना, 18 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को अपनी कार्यप्रणाली की शुरुआत तेज़ी से करते हुए जनता दरबार में आम लोगों से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका तीसरा जनता दरबार था, जहां उन्होंने न केवल अपनी कार्यशैली से लोगों का दिल जीता, बल्कि एक घटना ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में ला दिया। शुक्रवार को जब सम्राट चौधरी जनता दरबार में पहुंचे, तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे। खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग गमछा और बुके लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।

सम्राट चौधरी ने मुस्कुराकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। हालांकि, जब उन लोगों ने उन्हें टोपी पहनाने की कोशिश की, तो सम्राट चौधरी ने विनम्रता से इसे मना कर दिया। हाथ जोड़ते हुए उन्होंने उस व्यक्ति से टोपी पहनने का आग्रह स्वीकार नहीं किया और बाद में वह टोपी सुरक्षा कर्मियों के पास दे दी। इसके बाद, सम्मानित अल्पसंख्यक समाज के लोग मुख्यमंत्री को चादर ओढ़ाकर उनका स्वागत करते हुए सम्मानित किया, जिसे सम्राट चौधरी ने हाथ जोड़कर स्वीकार किया।

यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह सादगीपूर्ण और विनम्र व्यवहार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोगों ने इसे उनके राजनीति में नए दृष्टिकोण का प्रतीक माना, जबकि अन्य ने इसे सामाजिक संवेदनशीलता के तौर पर सराहा।

यह घटनाक्रम बिहार की राजनीति में एक नई दिशा का संकेत देता है, जहां मुख्यमंत्री अपनी आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनने का काम कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सम्राट चौधरी की इस कार्यशैली से राज्य में क्या बदलाव आता है।

Releated Posts

भागलपुर के विकास का बनेगा नया ब्लूप्रिंट: जीआईएस आधारित मास्टर प्लान पर तेज हुई तैयारी, शहर की बदलेगी पूरी तस्वीर

पटना, 17 जुलाई (पटना डेस्क) सिल्क सिटी भागलपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक ढंग से विकसित करने की…

राशन कार्ड से लेकर पेंशन तक सरकार का बड़ा ऐलान: पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर, पात्र परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

पटना, 17 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने अधिक से अधिक पात्र लोगों तक राशन कार्ड और सामाजिक…

ई-वाहन खरीदने पर सरकार देगी नकद इनाम: बिहार में नई योजना लागू, दोपहिया से कार तक लाखों की सब्सिडी का मौका

पटना, 16 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा…

भक्ति में झुके मुख्यमंत्री, झाड़ू लगाकर और रथ की रस्सी खींचकर कराया भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का शुभारंभ

पटना, 16 जुलाई सहयोगी संवाददाता (रामबालक यादव) राजधानी पटना गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति और आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top