• Home
  • स्थानीय समाचार
  • चलती ऑटो में झपटमारी से दहशत, महिला के गले से सोने की चक्ती छीनकर बदमाश फरार
Image

चलती ऑटो में झपटमारी से दहशत, महिला के गले से सोने की चक्ती छीनकर बदमाश फरार

समस्तीपुर, 17 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा में दिनदहाड़े हुई झपटमारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ऑटो से अपने मायके जा रही एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चक्ती छीन ली और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता इंदु देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ वारिसनगर रहुआ स्थित ससुराल से विभूतिपुर के महथी स्थित अपने पिता शिवजी पासवान के घर जा रही थी। समस्तीपुर से ऑटो पकड़कर वह यात्रा कर रही थी। जैसे ही ऑटो भरपुरा के पास पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चक्ती छीन ली और सिंघिया की ओर भाग निकले।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top