• Home
  • स्थानीय समाचार
  • मांगें नहीं मानीं तो होगा आंदोलन, कॉलेज में सुविधाओं के अभाव पर एनएसयूआई का अल्टीमेटम
Image

मांगें नहीं मानीं तो होगा आंदोलन, कॉलेज में सुविधाओं के अभाव पर एनएसयूआई का अल्टीमेटम

समस्तीपुर,, 17 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर परखंड के डीबीकेएन कॉलेज नरहन के छात्रों की समस्याओं को लेकर एक बार फिर कॉलेज परिसर में हलचल तेज हो गई है। एनएसयूआई कॉलेज इकाई के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को डीबीकेएन कॉलेज नरहन के प्राचार्य से मुलाकात कर छात्र-छात्राओं की समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपा।

जिला उपाध्यक्ष विवेक विराट ने बताया कि कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है, जिससे छात्रों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ये मांगें पहले भी कई बार उठाई जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। एनएसयूआई ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह कॉलेज प्रशासन की होगी।

ज्ञापन में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ, विभिन्न विषयों में पीजी कोर्स की शुरुआत, शिक्षकों की नियुक्ति और इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स लागू करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा छात्रावास, पेयजल, बिजली, स्वच्छ वाशरूम, सीसीटीवी, एनसीसी यूनिट, खेल मैदान और महात्मा गांधी व डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना सहित कुल 23 मांगें रखी गई हैं।

इस मौके पर कॉलेज अध्यक्ष आदित्य कुमार, सचिव नीरज कुमार सहित कई छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। छात्रों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top